'कस्बों में बिजली अापूर्ति का बेहतर विकल्प बनेगा पावर बैटरी स्टोरेज'

नवभारतटाइम्स.कॉम

प्रदेश को सौर ऊर्जा का हब बनाने के लिए घर-घर सोलर अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में पावर बैटरी स्टोरेज बिजली आपूर्ति का बेहतर विकल्प बनेगा। टाटा पावर के सीईओ प्रवीर सिन्हा ने बताया कि यह ऑफग्रिड तकनीक पर काम करेगा और बाजार में आसानी से उपलब्ध होगा।

power battery storage to be a better alternative for electricity supply in towns tata power

n NBT न्यूज लखनऊ : प्रदेश को सौर ऊर्जा का हब बनाने के लिए घर-घर सोलर अभियान कारगर साबित होगा, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ छोटे शहर और कस्बों में पावर बैटरी स्टोरेज बिजली आपूर्ति का बेहतर विकल्प साबित होगा। ऑफग्रिड तकनीक पर काम करने वाला पावर बैटरी स्टोरेज लोगों को अब बाजार में आसानी से उपलब्ध होगा।

यह जानकारी शुक्रवार को शहर के निजी होटल में आयोजित सेमिनार में टाटा पावर के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कि हर भारतीय परिवार स्वच्छ एवं सोलर ऊर्जा से जुड़ सके। इसी दिशा में सौर ऊर्जा को स्टोरेज करने के लिए अपने पावर बैटरी स्टोरेज ब्रांड को बाजार में उतारा है। यह 5 KWH से 40 KWH क्षमता में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही ईवी को बढ़ावा देने के लिए, वाहन खरीदारों से लगातार संपर्क में हैं, उन्हें चार्जिंग पॉइंट के बेहतर उपयोग की तकनीकी व व्यवहारिक जानकारी भी दे रही है।