Swachhta Pakhwara 2025 North Eastern Railway Achieves First Place Lucknow Division Takes The Lead
स्वच्छता पखवारा में NER को पहला स्थान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
रेलवे बोर्ड ने स्वच्छता पखवारा-2025 के नतीजे घोषित किए हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने इसमें पहला स्थान हासिल किया है। लखनऊ मंडल ने सबसे अधिक 848 क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट दर्ज किए। डीआरएम गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और अन्य परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। यह उपलब्धि रेलवे के स्वच्छता प्रयासों को दर्शाती है।
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: रेलवे बोर्ड द्वारा जारी घोषणा के अनुसार स्वच्छता पखवारा-2025 में पूर्वोत्तर रेलवे को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। लखनऊ मंडल ने सर्वाधिक 848 क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट (सीटीयू) दर्ज किया है। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, और अन्य रेलवे परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए।