पीएमश्री स्कूलों की तर्ज पर टीचरों की नियुक्ति

नवभारतटाइम्स.कॉम

सरकार पीएमश्री स्कूलों की तर्ज पर शिक्षकों की नियुक्ति करेगी। ये स्कूल सह-शिक्षा वाले होंगे जहाँ लड़के-लड़कियां साथ पढ़ेंगे। योग्य शिक्षकों की तैनाती के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया अपनाई जाएगी। ये स्कूल अपने क्षेत्रों में हब स्कूल के तौर पर भी काम करेंगे। आसपास के स्कूलों को ये संसाधन और विशेषज्ञता देंगे।

teacher recruitment on the lines of pm shri schools co education and hub school role

नोटिफिकेशन के मुताबिक ये सभी संस्थान सह-शिक्षा (को-एजुकेशनल) स्कूल के रूप में कार्य करेंगे। लड़के और लड़कियां साथ पढ़ाई करेंगे। सरकार ने इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया लागू करने का फैसला लिया है। यह प्रक्रिया मॉडल संस्कृति स्कूल और पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर होगी, ताकि योग्य और दक्ष शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जा सके। इन स्कूलों को अपने-अपने क्षेत्रों में “हब स्कूल” की भूमिका भी दी जाएगी। ये आसपास के स्कूलों को संसाधन और विशेषज्ञता उपलब्ध कराएंगे।