nNBT न्यूज, बल्लभगढ़: आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के तीन लोगों ने उस पर लाठी-डंडों और ईंट से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए गए और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

