n NBT न्यूज, हथीन : जिला उपायुक्त जयेंन्द्र सिंह छिल्लर ने कोट गांव की सरपंच रुखसार को नोटिस देकर कई बिंदुओं पर जबाव मांगा था। सरपंच को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया भी गया था। इसके बावजूद सरपंच ने न तो जबाव दिया और न ही वे व्यक्तिगत सुनवाई के लिए पेश हुई। सरपंच रुखसार ने अस्वस्थ होने का मेडिकल प्रमाण पत्र भेजा था। अब जिला उपायुक्त ने इस मामले में सहायक न्यायवादी से राय मांगी है। सहायक न्यायवादी की राय के बाद सरपंच के खिलाफ जिला उपायुक्त कार्रवाई कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सरपंच रुखसार ने जिला उपायुक्त के निर्देशों की पालना नहीं की थी। इसके बाद जिला उपायुक्त ने तीन सितंबर को निलंबित कर दिया था। सरपंच का कहना था कि उन्हें डिलीवरी हुई थी। इस कारण जबाव नहीं दे पाई। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायलय ने उन्हें 16 सितंबर को बहाल कर दिया था।