nNBT रिपोर्ट, मुंबई: टाटा संस ने अपनी अहम बैठक 26 नवंबर से टालकर 30 नवंबर कर दी है। इसमें देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह की होल्डिंग कंपनी की लिस्टिंग के आगे के रास्ते पर चर्चा होनी थी। नोएल लिस्टिंग के खिलाफ हैं। रविवार को टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने बोर्ड बैठक के लिए जरूरी सात दिन के नोटिस पीरियड का पालन न होने को लेकर चिंता जताई थी।