22 दिन में हुए ओवरस्पीड के 6 हज़ार से ज्यादा चालान
22 दिन में हुए ओवरस्पीड के 6 हज़ार से ज्यादा चालान
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
हर रोज हजारों चालान, लेकिन लोग हैं कि सड़क पर नियम मानते ही नहीं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की ओर से नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। जिलेभर में ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों के खिलाफ नवंबर में अब तक छह हजार से अधिक चालान किए गए। यह चालान दिल्ली-जयपुर हाइवे, मुंबई एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे सहित मुख्य सड़कों पर यह अभियान चलाया गया। हाल ही में ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने एक दिन में करीब 16 हजार चालान किए हैं। इसके एवज में 95 लाख 50 हजार से अधिक का जुर्माना किया गया। एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। हाइवे पर ओवर स्पीड वालों के खिलाफ कार्रवाई इन दिनों चल रही है।