प्रकाश पर्व पर सजे गुरुद्वारे, कीर्तन के साथ होंगे लंगर भी
प्रकाश पर्व पर सजे गुरुद्वारे, कीर्तन के साथ होंगे लंगर भी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
गुरु नानक देव की 557 वीं जयंती के उपलक्ष में प्रकाश पर्व को लेकर शहर के गुरुद्वारे रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा उठे है। आज गुरुद्वारों में शब्द कीर्तन और लंगर का आयोजन किया जाएगा। शहर के गुरुद्वारों में अखंड पाठ शुरू हो चुका है, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। मंगलवार को गुरुद्वारों में रागी जत्थे कीर्तन करेंगे और कथा वाचक गुरु साहेब की कथा सुनाएंगे। गुरु दरबार में सुबह-शाम लंगर चलेगा। रंग बिरंगी लाइटों और फूलो से सजकर तैयार: गुरुद्वारों को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। सेक्टर 10-11 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सदस्य गुरुचरण ने बताया कि प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों को लाइटों से सजाया गया है। गुरू साहेब की पालकी को फूलों से सजाया गया है। गुरूद्वारे में अखंड पाठ शुरू हो चुका है, इस अखंड पाठ का समापन मंगलवार को सुबह किया जाएगा। सेक्टर 7, सेक्टर 15, बीके चौक स्थित गुरूद्वारे, जवाहर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा, एनआईटी 5 के गुरुद्वारे, एनआईटी 2 और 3 के गुरुद्वारा, गुरुद्वारा कर्मोबाई, उतली तोची गुरुद्वारे को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।