ब्रिटेन से स्कॉच विस्की के आयात में कोड का पेच

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौते के तहत स्कॉच विस्की के आयात से जुड़े विवाद में कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि यह क्लासिफिकेशन में अस्पष्टता का मामला है, इसे जल्द हल कर लिया जाएगा।

भारत ने CETA में HS कोड 220830 और 220890 के तहत इंपोर्ट ड्यूटी में छूट दी है। 220830 कोड के तहत बॉटल वाली स्कॉच विस्की पर इंपोर्ट ड्यूटी 150% से 75% हो गई है। वहीं, 220890 यानी अदर कैटिगरी वाली चीजों के लिए टैरिफ 150% से घटकर 110% ही हुआ है।
बल्क स्कॉच विस्की आयातक भी अब 220830 के तहत रियायत चाहते हैं, लेकिन 1991 में दिए गए कोर्ट के फैसले के मुताबिक ज्यादा अल्कोहल वाली बल्क विस्की को 220890 के तहत कच्चे माल के रूप में रखा गया था। व्यापार समझौते से पहले 220890 कोड पर ड्यूटी 220830 वाली स्कॉच के मुकाबले बहुत कम थी, इसलिए आयातक 220890 के तहत आयात कर रहे थे। अब स्थिति बदलने पर वे 220830 के तहत आयात चाहते हैं।