बिजली चोरी के जुर्माने पर उपभोक्ता की याचिका खारिज, निगम को राहत
बिजली चोरी के जुर्माने पर उपभोक्ता की याचिका खारिज, निगम को राहत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
बिजली चोरी के आरोप में लगाए गए 66,665 रुपये के जुर्माने और आठ रुपये की कंपाउंडिंग फीस को चुनौती देने वाले उपभोक्ता को अदालत से राहत नहीं मिली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगदीप सिंह की अदालत ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की अपील स्वीकार करते हुए निचली अदालत का फैसला रद्द कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी से जुड़े मामलों की सुनवाई का अधिकार सिविल कोर्ट को नहीं है।मामला गांव जसाना निवासी गौरव भाटी के बिजली कनेक्शन से जुड़ा है। उपभोक्ता के अनुसार, 8 जून 2023 को बिजली निगम की टीम ने उसकी गैरमौजूदगी में बंद परिसर से बिजली मीटर उतार लिया था। इसके बाद 13 जून को बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए उसे 66,665 रुपये का आकलन शुल्क और आठ रुपये की कंपाउंडिंग फीस जमा कराने का नोटिस जारी किया गया।