NPR और SPR जंक्शन के पास रोकेंगे ट्रैफिक

नवभारतटाइम्स.कॉम•
npr spr
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : एनपीआर और एसपीआर जंक्शन के पास मंगलवार से ओवर ब्रिज पर बिजली निगम की ओर से कंडक्टर उतारने का काम किया जाएगा। यह काम दिनभर चलेगा। इसके लिए पांच-पांच मिनट के लिए दिनभर में 12 बार ट्रैफिक रोका जाएगा। बिजली निगम की सेक्टर-72 लाइन के पास यह काम किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने अडवाइजरी जारी करते हुए वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने की अपील की है। एनपीआर और एसपीआर जंक्शन खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास क्लोवरलीफ फ्लाईओवर इंटरचेंज । यह जंक्शन तीन महत्वपूर्ण मार्गों नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड (NPR/द्वारका एक्सप्रेसवे), सदर्न पेरिफेरल रोड ( SPR ) और NH-48 (दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे) को आपस में जोड़ता है।