भूस्खलन से बचाव को लेकर किया मंथन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
n NBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर-उद्यम क्षेत्र स्थित अमृता विश्व विद्यापीठम के फरीदाबाद परिसर में सोमवार को सातवें विश्व भूस्खलन मंच का उद्घाटन हुआ। यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन पहली बार भारत और दक्षिण एशिया में हो रहा है। 27 नवंबर तक चलने वाले इस मंच में देश-विदेश के वैज्ञानिक, शोधकर्ता, इंजीनियर और आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ भूस्खलन के खतरे को कम करने के उपायों पर चर्चा करेंगे। इसमें खासतौर पर सैटेलाइट तकनीक, सेंसर और पूर्व चेतावनी प्रणाली के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत भूस्खलन से निपटने के लिए आपदा के बाद कार्रवाई करने के बजाय रोकथाम और पूर्व तैयारी पर जोर दे रहा है। हिमालय, पूर्वोत्तर व पश्चिमी घाट जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की निगरानी व पूर्वानुमान के लिए तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है।