गाड़ियों के बाज़ार में नवरात्र में सुस्ती के बाद धनतेरस दिवाली पर लौटी रौनक
गाड़ियों के बाज़ार में नवरात्र में सुस्ती के बाद धनतेरस-दिवाली पर लौटी रौनक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
Khalid.Amin @timesofindia.com
n नई दिल्ली: पिछले साल जीएसटी 2.0 के बाद ऑटो बाजार में आई तेजी का असर इस फेस्टिव सीजन में भी बरकरार रहा। पिछले साल की रेकॉर्ड बिक्री के ऊंचे बेस के बावजूद 42 दिनों के फेस्टिव सीजन में वाहनों की रिटेल बिक्री 2.21% बढ़कर 55.25 लाख यूनिट के पार पहुंच गई। 2024 के फेस्टिव सीजन के मुकाबले इस बार बिक्री में करीब 24% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, इस दौरान पैसिंजर वीकल सेगमेंट की बिक्री में गिरावट रही, जबकि दोपहिया और कमर्शल वीकल सेगमेंट ने बाजार को सहारा दिया।फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (FADA) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 11 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच कुल 55,25,490 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल इसी अवधि में 54,05,956 यूनिट्स बिकी थीं। पिछले साल जीएसटी 2.0 के चलते बिक्री में आई असाधारण तेजी के बावजूद बाजार ने इस बार नया रेकॉर्ड बनाया है।
फेस्टिव सीजन में पैसेंजर वीकल की बिक्री 7.16% घटकर 7.48 लाख यूनिट रही। पिछले साल इसी अवधि में 8.06 लाख कारें और यूटिलिटी वीकल बिके थे। हालांकि, 2024 के मुकाबले इस सेगमेंट में बिक्री अभी भी 16.43% अधिक है। फाडा के मुताबिक, नवरात्र के दौरान पैसिंजर वीकल की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 18% से ज्यादा नीचे थी। धनतेरस और दिवाली के दौरान मांग बढ़ने से इस गिरावट में काफी कमी आई। फेस्टिव बुकिंग का एक हिस्सा अभी डिलीवरी में बदलना बाकी है।
फाडा के प्रेसिडेंट साई गिरिधर के मुताबिक, जीएसटी 2.0 से मिली अफोर्डेबिलिटी, रूरल बाजारों से मांग और ग्राहकों के बीच बढ़ते विकल्पों ने ऑटो रिटेल को मजबूती दी है।