सोसायटी में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान, सीईओ को लिखा लेटर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
nNBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : शहर की सोसायटियों में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के हमलों के डर से लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। इस समस्या को लेकर आम्रपाली ड्रीम वैली एनचांटे सोसायटी में कुत्तों की समस्या पर एओए ने ग्रेनो प्राधिकरण मे शिकायत की है। आरोप है कि बच्चों का पार्क में खेलना और बुजुर्गों का सुबह-शाम टहलना तक मुश्किल हो गया है। कई लोगों ने पार्कों में जाना छोड़ दिया है, जबकि कुछ डंडा लेकर घर से निकल रहे हैं। एओए अध्यक्ष अनुज मौर्य ने बताया कि परिसर में लावारिस कुत्तों के डर ने लोगों की सुबह-शाम की सैर भी छीन ली है। पार्कों में टहलने जाने वाले कई निवासियों ने जाना बंद कर दिया है। बच्चों को अकेले खेलने भेजने से डरते हैं। बुजुर्गों और महिलाएं पार्क तक में नहीं बैठते। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को पत्र भेजकर कुत्तों की संख्या का सर्वे कराने, एंटी रैबीज टीकाकरण और एबीसी कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए मांग की है।