n NBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर-75 स्थित मैक्सब्लिस वाइट हाउस सोसायटी में विवादों के बाद रविवार को एओए चुनाव हुआ। डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी की निगरानी में पूरी प्रक्रिया हुई। देर रात नतीजे घोषित हुए। चुनाव जीतने के बाद नीरा अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया। इस सोसायटी में चुनाव पर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष ने डिप्टी रजिस्ट्रार को शिकायत दी थी। चुनाव में अमित कुमार सिंह ने उपाध्यक्ष, अमिताभ रश्मि ने सचिव और जितेंद्र सिंह ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।