रिश्वत केस में Si सस्पेंड, थाना प्रभारी की होगी जांच
रिश्वत केस में SI सस्पेंड, थाना प्रभारी की होगी जांच
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
शिवाजी नगर थाने में तैनात अडिशनल एसएचओ एसआई नरपाल सिंह को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया है। एसआई को कथित तौर पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किए जाने के बाद कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने शिवाजी नगर थाना प्रभारी की भूमिका की विभागीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं।जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर निवासी एक व्यक्ति ने हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता सेक्टर-77 स्थित एमआर पाम हिल्स सोसायटी में रह रहा है। आरोप है कि भूपेंद्र नाम के व्यक्ति ने उसके खिलाफ शिवाजी नगर थाने में शिकायत दी थी। शिकायत खत्म कराने और मामला दर्ज नहीं करने की एवज में कथित तौर पर आरेापी ने दो लाख रुपये की मांग की थी। बाद में रिश्वत की रकम 60 हजार रुपये तय हुई। भागने का प्रयास भी किया, लेकिन एसीबी टीम ने उसे पकड़ लिया। रविवार को हुई कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग ने नरपाल सिंह को सस्पेंड कर दिया। सोमवार को एसीबी ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जुडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया गया। उधर, संबंधित थाना प्रभारी इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।