Nios ने लॉन्च किए दो डिजिटल ऐप, छह रोजगारपरक कोर्स
NIOS ने लॉन्च किए दो डिजिटल ऐप, छह रोजगारपरक कोर्स
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, नोएडा: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के 37वें स्थापना दिवस पर सोमवार को दो डिजिटल ऐप और छह नए रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम लॉन्च किए गए। कल्याण सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टीके अनिल कुमार ने कहा कि एनआईओएस शिक्षा से वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में ‘एनआईओएस मित्र’ और ‘एनआईओएस नेत्र’ ऐप का लोकार्पण हुआ। ‘मित्र’ के जरिए स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों और अन्य वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने पर जोर है।