धर्म, बुद्धि और नैतिकता भी होराजनीति में

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
दुनिया आज उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। हर तरफ युद्ध, तनाव और टकराव है। ऐसे समय में भारत के प्राचीन ग्रंथ अर्थशास्त्र की याद आना स्वाभाविक है। कौटिल्य ने हजारों साल पहले ही बता दिया था कि राजनीति सिर्फ ताकत का खेल नहीं है। ताकत के साथ धर्म, बुद्धि और नैतिकता भी जरूरी है।

कौटिल्य के अनुसार, राजा को राजर्षि होना चाहिए, यानी शासक भी और ऋषि भी। उसे अपने मन और इंद्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए। जो शासक अपने ऊपर जीत हासिल करता है, वही देश को सही दिशा दे सकता है। गीता में अर्जुन कहते हैं, 'मेरा मोह नष्ट हो गया, मुझे स्मृति मिल गई।' यानी जब मन साफ हो जाता है, तभी सही कर्म संभव है। कौटिल्य कहते हैं कि राजनीति का अंतिम लक्ष्य लोगों का कल्याण और समाज की व्यवस्था बनाए रखना है।
यूक्रेन और गाजा जैसे लंबे युद्धों ने भी यही दिखाया है कि युद्ध से सिर्फ जीत नहीं मिलती। संसाधन खत्म होते हैं। इसीलिए कौटिल्य ने चार उपाय बताए हैं- साम, दान, भेद और दंड। पहले बातचीत से समझाओ, फिर लालच या मदद से मनाओ, फिर फूट डालकर कमजोर करो, और सबसे अंत में ही बल प्रयोग करो। ताकत अंतिम विकल्प होनी चाहिए, पहली नहीं। आज की दुनिया को कौटिल्य की यही सीख चाहिए।