व्यंजन प्रतियोगिता में इंदु और मीना प्रथम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
n NBT न्यूज, लखनऊ : लखनऊ वीमेंस असोसिएशन की ओर से बुधवार को व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सदस्यों ने मीठे और नमकीन व्यंजन बनाकर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. आरती यादव और मधु जैन ने किया। मीठे व्यंजनों की श्रेणी में इंदु सारस्वत और नमकीन व्यंजनों की श्रेणी में मीना रस्तोगी ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में असोसिएशन की सदस्य मौजूद रहीं।