nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : अप्रैल-जून तिमाही के बाद जुलाई से सितंबर तक के तीन महीनों में भी हवाई यात्री सेवाओं में महंगाई आसमान पर रही। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान 7 मुख्य सेवा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 35.52% की महंगाई दर हवाई यात्री सेवाओं में रही। जून तिमाही में इसमें 31.94% की इंफ्लेशन थी।
बेस ईयर 2022-23 के साथ वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के सर्विस प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स यानी सर्विस PPI के आंकड़े जारी किए गए। इनसे किसी सेवा के उत्पादन पर उत्पादकों को मिलने वाली औसत कीमतों में बदलाव का पता चलता है।