फर्जी ऐप डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक, 3.85 लाख रुपये उड़ाए

नवभारतटाइम्स.कॉम•
3 85
nNBT न्यूज, लखनऊ : इंदिरानगर निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उनके नाम पर 3.85 लाख रुपये का पर्सनल लोन ले लिया।

हरिहर नगर निवासी शैलेन्द्र भारती के मुताबिक, माता-पिता की तबीयत खराब होने पर उन्होंने डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल से एक ऐप डाउनलोड किया था। इसके बाद अनजान नंबरों से फोन आने लगे और पांच रुपये का भुगतान करने को कहा गया। भुगतान नहीं होने पर उन्होंने ऐप हटा दिया, लेकिन तब तक फोन हैक हो चुका था। उनके नंबर पर अलग-अलग कंपनियों के ओटीपी आने लगे। 13 नवंबर को पुनावाला फिनकॉर्प से फोन आया कि उनके नाम पर लोन मंजूर हुआ है। उन्होंने इनकार किया तो जांच में धोखाधड़ी का पता चला। ठगों ने 28 अक्टूबर को उनके पैन से इंदौर में खाता खुलवाया था। उसमें 3.67 लाख रुपये ट्रांसफर कर निकाल लिए गए। खाते में फोटो और हस्ताक्षर भी फर्जी थे। गाजीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेकमेंडेड खबरें