स्मारक पर डिजिटल शो, जिला से मंडल तक मोर्चाबंदी

Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•

None

Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस, 6 दिसंबर, पर श्रद्धांजलि सभा को लेकर बसपा ने स्मारक और संगठन दोनों स्तरों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ के अंबेडकर पार्क में डिजिटल माध्यम से बहुजन महापुरुषों की विरासत दिखाने की योजना है।

आयोजन समिति ने पार्क का निरीक्षण कर लाइट ऐंड साउंड शो के उपकरणों की टेस्टिंग और रिहर्सल की। मुख्य गुंबद की दीवारों पर संगीत और वीडियो के जरिए दलित चिंतकों, संतों और महापुरुषों के जीवन चरित्र प्रदर्शित किए गए। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने समीक्षा बैठक में व्यवस्थाओं, कार्यकर्ता भागीदारी और बूथ से जिला स्तर तक अभियानों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी बैठकों में लगातार सक्रिय हैं।

रेकमेंडेड खबरें