n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को 10 आईपीएस समेत 28 अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें से तीन अफसरों को लखनऊ कमिश्नरेट में एडीसीपी के पद पर तैनाती मिली है।
पुनीत द्विवेदी को डीजीपी मुख्यालय से लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। सोनभद्र में तैनात माविस टॉक को भी लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी मिली है। इंदुप्रभा सिंह को भी लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं, लखनऊ में तैनात अमित कुमावत को गाजियाबाद कमिश्नरेट और किरण यादव को एएनटीएफ मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन बनाया गया है। नवीन कुमार सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट से डीजीपी मुख्यालय में स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है।2020 बैच की आईपीएस नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्धनगर, जबकि शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा कमिश्नरेट भेजा गया है। पुष्कर वर्मा को प्रयागराज से फतेहगढ़, आदित्य को आगरा से बदायूं और शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद भेजा गया है। भवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर से पीटीएस मेरठ में तैनाती मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद से आजमगढ़ में एएसपी ग्रामीण, अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र और देवेंद्र सिंह प्रथम को 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर से शाहजहांपुर में एएसपी ग्रामीण बनाया गया है। अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर से मथुरा में एएसपी सुरक्षा, ममता कुरील को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर में एएसपी यातायात और गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ में एएसपी अपराध की जिम्मेदारी मिली है।
इसी क्रम में पीयूष कुमार सिंह को गाजियाबाद से मैनपुरी में एएसपी ग्रामीण और अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में एएसपी नगर बनाया गया है। नितिन कुमार सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से पीटीएस मुरादाबाद, जबकि श्रेष्ठा को एटीएस लखनऊ से 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। नवीना शुक्ला को एएनटीएफ से एसीओ मुख्यालय में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा विभा सिंह को पीटीएस मेरठ से छठी वाहिनी पीएसी मेरठ और राघवेंद्र कुमार मिश्रा को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ से पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर भेजा गया है। अरुण कुमार सिंह द्वितीय को यातायात निदेशालय लखनऊ से आजमगढ़ में एएसपी यातायात, डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं से यातायात निदेशालय लखनऊ और पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ से मऊ में एएसपी बनाया गया है।