एक्सप्रेसवे पर 21 घंटे में 30 हज़ार चालान, "6.06 करोड़ का जुर्माना

Contributed by: ankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•

None

21 30 6 06
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार रोकने के लिए चलाए गए पुलिस के विशेष अभियान में महज 21 घंटे में 29,785 वाहन ओवरस्पीडिंग में पकड़े गए। इन पर 6.06 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। कुछ वाहन 160 से 170 किमी प्रति घंटा से भी अधिक रफ्तार में दौड़ते मिले, जबकि सर्वाधिक गति 171 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।

डीजीपी राजीव कृष्णा की पहल पर यातायात निदेशालय ने सड़क हादसों और मौतों में कमी लाने के उद्देश्य से ऑपरेशन सेफ स्पीड शुरू किया। एडीजी ट्रैफिक ए. सतीश गणेश के अनुसार 26 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच अभियान के सात चरण चले। हर चरण में एक्सप्रेसवे पर दोनों दिशाओं में तीन घंटे स्पीड इंटरसेप्टर लगाकर कार्रवाई की गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर सर्वाधिक 9,922 चालान और 2.09 करोड़ रुपये जुर्माना हुआ। गंगा एक्सप्रेसवे पर 4,099, पूर्वांचल पर 3,460 और आगरा एक्सप्रेसवे पर 3,446 चालान हुए। दिल्ली-देहरादून पर 3,067 और दिल्ली-मेरठ पर 1,892 वाहन पकड़े गए। सर्दी और कोहरे को देखते हुए यूपीडा ने कई एक्सप्रेसवे पर दिन-रात की अलग संशोधित गति सीमाएं लागू की हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर भी 25 नवंबर से 15 फरवरी तक नई सीमा रहेगी।

रेकमेंडेड खबरें