69 पद पर 450 की भर्ती, मृत डॉक्टर के साइन से अल्ट्रासाउंड?

Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•

None

69 450
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भर्ती और अल्ट्रासाउंड जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद डिप्टी सीएम ने दोनों मामलों में जांच के निर्देश दिए। इसके बाद महानिदेशक डॉ. पवन कुमार ने जांच कमिटी बनाने के साथ ही अपर निदेशक को जांच सौंप दी है। जांच कमिटी को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

स्वास्थ्य विभाग को मिली शिकायत के मुताबिक गोंडा में सीएमओ कार्यालय के तह 69 खाली पदों पर भर्ती होनी थी, लेकिन 450 लोगों की भर्ती कर लिया गया। वहीं, फतेहपुर के खागा में एक डायग्नोस्टिक सेंटर से जारी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर ऐसे डॉक्टर के साइन होने का आरोप लगा जिसका देहांत कोविड के दौरान हो चुका है। डिप्टी सीएम के निर्देश पर गोंडा में फर्जी नियुक्तियों की जांच के लिए कमिटी ने वहां खाली पद, कुल स्वीकृत पद, भर्ती प्रक्रिया और नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेज सीएमओ कार्यालय से तलब कर लिया है। वहीं, फतेहपुर के खागा डायग्नोस्टिक सेंटर में 22 नवंबर को पारुल नामक मरीज के अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में मृत डॉक्टर का साइन होने का आरोप लगा। इससे पहले 12 नवंबर को सीएमओ कार्यालय की टीम ने इस सेंटर का निरीक्षण किया था। इसमें जांच के लिए अधिकृत डॉक्टर डॉ. मनोज कुमार गैर मौजूद थे। तकनीकी सहायक से अल्ट्रासाउंड करवाने का आरोप लगने पर संचालक सरवर रजी खान को दस्तावेज के साथ तलब किया गया था। हालांकि, अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है। अपर निदेशक को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

रेकमेंडेड खबरें