अनुमति नहीं, फिर भी संविधान रक्षा मार्च निकालेगी कांग्रेस

Contributed by: ankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•

None

Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : संविधान दिवस पर गुरुवार को लखनऊ में प्रस्तावित कांग्रेस के ‘संविधान रक्षा मार्च’ को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है, फिर भी पार्टी ने तय कार्यक्रम के अनुसार मार्च निकालने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ पहुंचेंगे। पहले पार्टी ने कहा था कि अनुमति न मिलने पर कार्यक्रम कांग्रेस मुख्यालय तक सीमित रहेगा, जहां खरगे संबोधित करेंगे और संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई जाएगी।

पूर्व सांसद पीएल पुनिया के मुताबिक, मार्च नेहरू भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से शुरू होगा और एनेक्सी होते हुए हजरतगंज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि अनुमति न मिलने के बावजूद कांग्रेस शांतिपूर्ण मार्च निकालेगी। उन्होंने प्रशासन पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। खरगे दोपहर 12:40 बजे आंबेडकर महासभा में श्रद्धांजलि देंगे और एक से तीन बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। कांग्रेस इसे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और वोट के अधिकार की रक्षा से जोड़ रही है तथा एसआईआर के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी। कार्यकर्ताओं से अनुशासन बनाए रखने को कहा गया।

रेकमेंडेड खबरें