घरेलू विवाद में भाई ने बहन पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
nNBT न्यूज़ बीकेटी : पारिवारिक विवाद में भाई ने बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को बाराबंकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मल्लाहन खेड़ा मजरा कठवारा गांव निवासी गोकरण की बेटी की शादी 7 दिसंबर को है। पैसों की जरूरत के लिए वह पिता रामभजन से जमीन बेचने की जिद कर रहा था, जबकि भाई शोभित व पिता रामभजन जमीन बेचने का विरोध कर रहे थे। राम भजन के घर के सामने कुछ मिट्टी पड़ी थी। शादी की तैयारी के लिए गोकरण ने पिता से मिट्टी हटाने को कहा तो रामभजन व शोभित उससे भिड़ गए। इसी दौरान बीच बचाव करने पहुंची बहन शांति को गोकरण, सुधा, बबिता, काजल और अजय ने पीट दिया। इसी दौरान किसी ने बांके से उसके सिर पर हमला कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर गोकरण की तलाश शुरू कर दी है।

रेकमेंडेड खबरें