लखनऊ कमिश्नरेट के 56 समेत 183 इंस्पेक्टर के तबादले

Contributed by: ankur.tiwari|नवभारतटाइम्स.कॉम•

None

56 183
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : विधानसभा चुनाव-2027 से पहले एक ही जिले में लंबे समय से जमे इंस्पेक्टरों को हटाने की कवायद तेज हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने ऐसे 183 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। फेरबदल का सबसे ज्यादा असर लखनऊ कमिश्नरेट पर पड़ा है, जहां से 56 इंस्पेक्टरों को दूसरे स्थानों पर भेजा गया है। वहीं, कानपुर कमिश्नरेट से 14 इंस्पेक्टर लखनऊ कमिश्नरेट और तीन लखनऊ जोन भेजे गए हैं।

तबादले की जद में ऐसे इंस्पेक्टर आए हैं जो एक जिले में तीन साल पूरे कर चुके हैं या 31 मई 2027 तक पिछले चार वर्षों में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लेंगे। पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) आरडी चौरसिया की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जोन, जनपद और कमिश्नरेट स्तर पर इनका समायोजन नहीं हो पाने के कारण पुलिस आयुक्तों के अनुरोध पर स्थानांतरण किया गया है। लखनऊ कमिश्नरेट से हटाए गए 56 इंस्पेक्टरों में ज्यादातर को वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद कमिश्नरेट भेजा गया है। नागेश उपाध्याय, भानु प्रताप सिंह और सुनील कुमार आजाद को लखनऊ जोन भेजा गया है। इसके अलावा विक्रम सिंह को विजिलेंस, अरविंद कुमार को सीआईडी और अनवार अहमद को आर्थिक अपराध शाखा में तैनाती मिली है।
कानपुर कमिश्नरेट से लखनऊ कमिश्नरेट आने वाले 14 इंस्पेक्टरों में रवींद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दीनानाथ मिश्रा, अभिमान सिंह, अशोक कुमार दुबे, आनंद कुमार पांडेय, सभाजीत मिश्र, संतोष कुमार शुक्ला, अखिलेश कुमार, सुधीर कुमार, सुभाष सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह यादव, अशोक कुमार सरोज और ललित कुमार शामिल हैं। वहीं, इकबाल हैदर, ब्रजेश कुमार और कमर सुल्ताना को कानपुर कमिश्नरेट से लखनऊ जोन भेजा गया है।

रेकमेंडेड खबरें