- समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

नगर निगम कमिश्नर डाॅ. पंकज ने बुधवार को 30 से अधिक रेजिडेंट वेलफेयर असोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। विभिन्न क्षेत्रों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने इलाकों की समस्याएं निगम कमिश्नर के समक्ष रखीं।
इस दौरान सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति, सामुदायिक केंद्रों, बागवानी, पार्कों, सड़कों और सीवर व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। निगम कमिश्नर डॉ. पंकज ने सभी जॉइंट कमिश्नर और एग्जिक्यूटिव इंजीनियर्स को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की आरडब्ल्यूए के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें। स्थानीय स्तर पर नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तय समय में समाधान कराएं। समाधान में अनावश्यक देरी न हो और प्रत्येक कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

रेकमेंडेड खबरें