ग्रेट वैल्यू शरणम के फ्लैट में पूजा के दीपक से लगी आग
ग्रेट वैल्यू शरणम के फ्लैट में पूजा के दीपक से लगी आग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
पूजा के दौरान जलाया गया दीपक जलता छोड़ना एक परिवार को भारी पड़ गया। दीपक से फ्लैट में आग लग गई। घटना बुधवार सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच ग्रेट वैल्यू शरणम सोसायटी में हुई। फ्लैट से धुआं और आग की सूचना मिलते ही सोसायटी की मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।सेक्टर 107 ग्रेट वैल्यू शरणम सोसायटी के एक फ्लैट में पूजा के लिए दीपक जलाया गया था। इसके बाद उसे जलता छोड़ दिया गया। इसी दौरान दीपक से आसपास रखे सामान में आग लग गई और कुछ ही देर में लपटें फैलने लगीं। सूचना मिलते ही सीबीआरई की मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। टीम की तत्परता से करीब 10 मिनट में आग पर नियंत्रण पा लिया गया।