जान का डर न चालान का...सड़क पर रोज़ हज़ारों लोग तोड़ रहे नियम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

बाइक पर दूसरे वाहन का नंबर लगाकर चल रहे युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक भी जब्त कर ली गई है। मामले में बाइक चालक ने डीसीपी ट्रैफिक हितेश यादव से शिकायत की थी। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने 24 घंटे में ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। ट्रैफिक पुलिस की स्पेशल टास्क यूनिट ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी की बाइक का नंबर HR98R6662 था, लेकिन चालक ने नंबर प्लेट पर टेप लगाकर अंकों में बदलाव कर HR98R6682 कर दिया था। इसके बाद इस नंबर के 16 चालान हुए। सभी चालान बिना हेलमेट के हुए। आरोपी की बाइक स्पलेंडर है, जबकि दूसरी बाइक प्लेटिना थी। STU टीम इंचार्ज ASI राकेश ने अपनी टीम के साथ पुलिस चौकी झाड़सा के पुलिसकर्मियों के सहयोग से आरोपी झाड़सा निवासी अमित सैनी को पकड़ा। उसने दो महीने से नंबर प्लेट में छेड़छाड़ की हुई थी। वह कैब चलाने का काम करता था।