nNBT न्यूज, मेरठ: गाजियाबाद की दलित युवती को मेरठ के होटल में बंधक बनाकर मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश के आरोपित सलमान को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने के दौरान निर्माणाधीन पुल से गिरकर घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने घटना से जुड़े आबूलेन स्थित स्क्वायर होटल को सील कर दिया है।
एसपी सिटी विनायक भोंसले के अनुसार नरहेड़ा स्थित निर्माणाधीन अंडरपास के पास आरोपित के छिपा होने की सूचना मिली थी। पुलिस के घेराबंदी पर आरोपित फायरिंग करते हुए भागने लगा। इस दौरान गिरकर चोटिल हो गया। जांच में सामने आया है कि युवती की सलमान से दोस्ती थी, लेकिन उसकी शादी कहीं और तय हो गई थी। युवती सोमवार को मेरठ निवासी सहेली के घर आई थी। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में मिला सलमान होटल ले गया और बंधक बनाकर रातभर प्रताड़ित करता रहा। युवती मंगलवार को किसी तरह निकली तो सलमान ने पकड़ लिया और सड़क पर ही मारपीट की थी।