nNBT न्यूज, लखीमपुर खीरी: मैलानी क्षेत्र के बांकेगंज चौकी अंतर्गत अमीन नगर गांव में बुधवार को युवक और युवती के शव घर में फंदे से लटके मिले। पुलिस के अनुसार अमीन नगर निवासी वंशिका के घर में उसके साथ स्टेशन पुरवा बांकेगंज निवासी हिमांशु (20) का शव फंदे से लटका पाया गया है। जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने अई है। वंशिका की मां मां लक्ष्मी देवी पति से विवाद के चलते मायके में अलग मकान बनाकर रह रही थीं।