nNBT न्यूज, गुड़गांव : अष्टापद तीर्थ में श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले इस छह दिवसीय महोत्सव में आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का सान्निध्य मिलेगा। महोत्सव के दौरान जैन धर्म की परंपराओं के अनुसार विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-विधान और प्रतिष्ठा संबंधी क्रियाएं संपन्न कराई जाएंगी। महोत्सव के समापन के बाद 6 दिसंबर को अष्टापद तीर्थ में 1008 रत्न शिलाओं के माध्यम से भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष धार्मिक विधियां संपन्न होंगी। लगातार होने वाले इन आयोजनों को लेकर तीर्थ परिसर में तैयारियां की जा रही हैं।