ब्लैक फिल्म लगाने वाले 525 कार सवारों पर सख्ती

नवभारतटाइम्स.कॉम•
525
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : रोक के बावजूद शहर में कई गाड़ियों के चालक ब्लैक फिल्म लगाकर चल रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने नवंबर में ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 24 दिन में 525 वाहनों के चालान काटे गए। इसके एवज में 52 लाख 50 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन जारी रहेगा।