एयरपोर्ट, बंदरगाह, डाक घरों के लिए "8934 करोड़

नवभारतटाइम्स.कॉम•
8934
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने बुधवार को असम के सिलचर में एक हवाई अड्डा बनाने की मंजूरी दी। इस पर 2014 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तमिलनाडु में कामराजार बंदरगाह का विस्तार करते हुए वहां दूसरा कंटेनर टर्मिनल बनाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया, जिस पर 4288 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्रिमंडल ने डाक विभाग के पोस्टल नेटवर्क के विस्तार सहित दो योजनाओं की अवधि बढ़ाने को भी मंजूरी दी, जिनके लिए कुल 2632 करोड़ रुपये का आवंटन तय किया गया। इनसे खासतौर से ग्रामीण इलाकों में डाकघरों को अपग्रेड किया जाएगा और पार्सल सेवा को बेहतर किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी।

रेकमेंडेड खबरें