विधायक के घर पास बनी सड़क उखड़ी, JE सस्पेंड

नवभारतटाइम्स.कॉम•
je
nNBT न्यूज, रेवाड़ी : बीजेपी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के सेक्टर-4 स्थित निवास के पास हाल ही में 90 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क उखड़ गई। इसे लेकर लोगों ने सवाल उठाए। विभाग ने इस मामले में संबंधित जेई को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। सेक्टर-4 में 900 मीटर लंबी सड़क 8 माह पूर्व ही बनाई गई थी। सड़क की रोड़ियां बाहर निकलने लगीं तो विधायक को शिकायत दी गई। मामला मुख्यमंत्री दरबार तक जा पहुंचा। तीन दिन पूर्व चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से एक टीम ने रेवाड़ी पहुंचकर सड़क की निर्माण सामग्री के सैंपल लिए थे। सैंपल में खामियां मिलने पर जेई विकास गर्ग को सस्पेंड किया गया है।