चीनी की चढ़ती कीमतों के बीच इस बार उत्पादन पिछले साल से 15% कम रहने का अनुमान है। बुधवार को इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स असोसिएशन (ISMA) ने बताया कि शुगर सीजन 2026-27 में चीनी उत्पादन 265 लाख टन रहने का अनुमान है। पिछले साल 312.5 लाख टन उत्पादन हुआ था। इस बीच उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, चीनी का राष्ट्रीय औसत भाव महीने भर में 58.46 रुपये/किलोग्राम से 60.86 रुपये हो चुका है। सालभर पहले यह 46.54 रुपये/किलो था।ISMA ने बताया कि पिछले सीजन में 280 लाख टन का नेट शुगर प्रोडक्शन था और इसमें एथेनॉल बनाने के लिए अलग की गई 32.5 लाख टन चीनी शामिल नहीं है। उसने कहा कि इस बार चूंकि एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी और गन्ने के उत्पादों का उपयोग नहीं हो रहा है, इसलिए इस बार 265 लाख टन ही नेट प्रोडक्शन का अनुमानित आंकड़ा है। ISMA के मुताबिक, पिछली बार के 57.35 लाख हेक्टेयर के रकबे के मुकाबले इस बार गन्ने का बुआई क्षेत्रफल करीब 3.2% घटकर 55.53 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है।