37वां हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेला आज से

नवभारतटाइम्स.कॉम•
37
nNBT रिपोर्ट, कानपुर : बृजेंद्र स्वरूप पार्क में गुरुवार सुबह से पांच दिवसीय हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला शुरू होगा। मेले की तैयारियां बुधवार देर रात तक चलती रहीं। आयोजन समिति के सचिव डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया कि मेले की शुरुआत 2009 में हुई थी। यह 37वां मेला है। 2006 में बिल गेट्स ने भारत में एक पुरस्कार लेते समय कहा था कि भारत के कॉर्पोरेट्स को सेवा कार्यों के लिए अपना बटुआ खोलना चाहिए। इसके बाद कुछ लोगों ने अटलांटा जाकर बताया था कि भारत का दर्शन ही यह है कि दाएं हाथ से सेवा करो, तो बाएं को पता भी न चले।

डॉ. दीक्षित ने बताया कि मेले का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक संस्कारों के क्षेत्र में हो रहे कामों को समाज के सामने लाना है। इसके माध्यम से अन्य लोगों को भी सेवा के लिए प्रेरित करना और कार्यों को आगे बढ़ाना है। पुट्टापर्थी में सत्य साईं बाबा ने अपने प्रयासों से 900 करोड़ रुपये खर्च कर जिले में जलापूर्ति का प्रबंध करवाया। मेले में जातिगत सामाजिक संस्थाओं के कैंप भी लगेंगे। इसमें सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और सह-सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल के साथ ही बीजेपी के नेता भी शामिल होंगे।

रेकमेंडेड खबरें