KYC आसान, बार-बार नहीं देने होंगे दस्तावेज़

नवभारतटाइम्स.कॉम•

सेबी ने सेंट्रलाइज किया KYC डेटा, ग्राहकों का ऑनबोर्डिंग प्रोसेस होगा सरल

kyc
nNBT रिपोर्ट, मुंबई: निवेशकों को बार-बार केवाईसी (KYC) के झंझट और कागजी कार्रवाई से राहत देने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी ने नियमों में बुधवार को बड़े बदलाव किए हैं।

ये हैं अहम बदलाव
n अकाउंट ओपनिंग फॉर्म के पार्ट-II की कॉमन जानकारी अब KRA लेवल पर सेंट्रलाइज होगी, जिससे हर जगह बार-बार डिटेल नहीं देनी होगी।

n यदि KRA सिस्टम में मोबाइल नंबर पहले से वेरिफाइड और आधार से लिंक है, तो दोबारा वेरिफिकेशन वैकल्पिक होगा।

n 6 महीने तक जीरो बैलेंस और बिना किसी ट्रांजैक्शन वाले फोलियो की जानकारी फंड हाउस को 5 वर्किंग डेज में देनी होगी।

n भारत में रहने वाले OCI कार्डधारक और विदेशी नागरिक यदि भारतीय पते का वेरिफाइड प्रूफ देते हैं, तो उन्हें विदेशी पते का प्रूफ नहीं देना होगा।

n पैन और आधार में नाम अपडेट होने पर अलग से नेम चेंज सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं होगी।

n 24 दिसंबर से लागू होंगे नए नियम

रेकमेंडेड खबरें