Crores Of Fraud In The Name Of Green Gas Police Send Female Fraudster To Jail Suspicious Numbers Being Traced
संदिग्ध मोबाइल नंबर ट्रेस कर रही पुलिस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ
ग्रीन गैस मीटर के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले साइबर जालसाज गिरोह की महिला को पुलिस ने जेल भेज दिया है। महिला से पूछताछ में सामने आए संदिग्ध मोबाइल नंबरों और अकाउट्स को पुलिस ट्रैक कर रही है।ग्रीन गैस के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड के दर्जर्नों मामले पुलिस ने छानबीन के दौरान मुंबई से सना नाम की महिला को पकड़ था। साइबर क्राइम थाने की पुलिस उसे लखनऊ लेकर आई। महिला को जेल भेज दिया गया है। महिला के पास से पुलिस ने 108000 रुपये बरामद किए हैं। महिला से पूछताछ में कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों और बैंक अकाउंट्स के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। पुलिस उन्हें ट्रैक कर रही है। पुलिस इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता कर रही है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हो सकती है।