मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के लिए सड़क पर उतरे छात्र

नवभारतटाइम्स.कॉम•
students protest on the streets demanding resignation of chief election commissioner clash with police
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्र संगठन सड़क पर उतर आए। एनएसयूआई (NSUI) के आह्वान पर परिवर्तन चौक से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा तक 'सिटिजन मार्च' निकाला गया। इसमें आइसा (AISA), समाजवादी छात्रसभा और पूर्व कुलपति प्रो. रूप रेखा वर्मा समेत कई नागरिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

दोपहर 2 बजे शुरू हुआ मार्च जैसे ही आगे बढ़ा, पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों में भरा और ईको गार्डन ले जाकर छोड़ा।