Protest After Laborers Death Fir Registered Against 250 Unknown People
धरना-प्रदर्शन के मामले में 250 अज्ञात पर FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, मलिहाबाद : कसमंडी कलां में 28 सितंबर को डाला से कुचलकर श्रमिक श्यामलाल (55) की मौत के बाद धरना-प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने 250 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है।
दरोगा विवेक की तहरीर पर आवागमन बाधित करने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने और अंतिम संस्कार में बाधा डालने समेत आरोप लगाए गए हैं। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने मार्ग जाम किया और एंबुलेंस को निकलने नहीं दिया। 30 सितंबर को भी प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने आरोपितों को चिह्नित कर कार्रवाई की बात कही है।