Up Board Exam 2027 Correction Window Open For Class 9 11 10 12 Registration Know Last Date To Apply
यूपी बोर्ड में पंजीकरण आवेदन के करेक्शन की विंडो खोली
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 और सत्र 2026-27 के छात्रों के लिए जरूरी खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9 व 11 और 10 व 12 के शैक्षिक विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की थी, जो पूरी हो गई है। अब सुधार का शेड्यूल जारी किया गया है।
सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी पत्र के अनुसार, कक्षा 10 व 12 के छात्रों की चेकलिस्ट पोर्टल से डाउनलोड कर प्रधानाचार्य द्वारा जांच और संशोधन 6 अक्टूबर (रात 12 बजे) तक किया जाएगा। कक्षा 9 व 11 के विवरण की जांच भी 6 अक्टूबर तक होगी, लेकिन इस दौरान संशोधन नहीं होगा। इनके विवरण में सुधार 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर रात 12 बजे तक किया जा सकेगा। परिषद ने सभी प्रधानाचार्यों को समय से कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं।