Digilockers Scope To Expand Ai Companies To Be Integrated Facilities For Common People To Improve
डिजीलॉकर का बढ़ेगा दायरा, AI कंपनियों को जोड़ने की तैयारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट: सरकार डिजीलॉकर सर्विस का दायरा बढ़ाने और इसे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ने के लिए प्राइवेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंसियों की मदद लेने जा रही है। इस क्लाउड-बेस्ड प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले नए संस्थानों को जोड़ने के लिए सरकार प्राइवेट एजेंसियों को अपने साथ शामिल करने के बेहद करीब है।
ET के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) की तरफ से चलाई जा रही इस प्रक्रिया के जरिए AI इंटीग्रेटर्स को लाया जाएगा। ये इंटीग्रेटर्स सर्विस चाहने वाले नए संस्थानों को खोजेंगे, उन्हें प्लैटफॉर्म से जोड़ेंगे, सर्विस को लाइव करेंगे और इसके बाद रोजाना के ट्रांजैक्शन की संख्या को बढ़ाने का काम संभालेंगे। डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत जुलाई 2015 में शुरू किया गया डिजीलॉकर एक सहमति-आधारित सिस्टम मुहैया कराता है। सरकारी संस्थाओं के अलावा, मौजूदा समय में लोन देने के लिए बैंक और वित्तीय संस्थान, और छात्रों के एडमिशन के लिए शिक्षण संस्थान भी इसमें संस्थान के रूप में शामिल हैं।