931 Lakh Names Removed From Uttarakhand Voter List Home Guard Recruitment Result Released No Need For Drone Force Ai Chief
3 ब्रीफ
नवभारतटाइम्स.कॉम•
उत्तराखंड: SIR में
9.31 लाख नाम कटेउत्तराखंड में वोटर लिस्ट के SIR में 9.31 लाख नाम कटे हैं। प्रदेश में 8 जून से इसकी शुरुआत हुई थी। तब 79,60,762 लाख वोटर थे। 14 जुलाई को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में 71,33,785 नाम थे, जबकि शनिवार को जारी अंतिम लिस्ट में 71,58,949 नाम हैं। इसमें 1,29,872 नए वोटर भी जोड़े गए हैं।
होमगार्ड एनरोलमेंट
का रिज़ल्ट जारी
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 का अंतिम चयन परिणाम शनिवार को www.uppbpb.gov.in पर जारी कर दिया। इसमें 41,424 अभ्यर्थी चुने गए हैं। बोर्ड के डीजी एसबी शिरडकर ने बताया कि नॉर्मलाइज्ड स्कोर और कुल प्राप्तांक अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। 8पेज 2
अलग ड्रोन फोर्स की
ज़रूरत नहीं: AI चीफ
भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने अलग से ड्रोन फोर्स बनाने की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि सब योजना के मुताबिक रहा तो 114 राफेल की डील इसी वित्त वर्ष में पूरी हो सकती है। सरकार ने इसे फरवरी 2026 में मंजूरी दी थी।8पेज 12
US वीज़ा के लिए
बॉन्ड से राहत
US ने 50 देशों के नागरिकों पर 20,000 डॉलर तक के वीजा बॉन्ड की शर्त लागू की है, हालांकि भारतीयों को इससे छूट दी गई है। वहीं, वीजा के लिए सोशल मीडिया जांच का दायरा बढ़ाते हुए विदेशी पत्रकारों समेत कई कैटिगरी के आवेदकों को प्रोफाइल सार्वजनिक करने को कहा गया है।