Youth Arrested In Gurgaon With More Than 3 Kg Of Cannabis Brought From Assam For Sale
असम से गुड़गांव में बेचने के लिए लाया था गांजा, दबोचा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 टीम ने पैलेडियन निरवाना के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर 3 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। आरोपी पुरुषोत्तम यूपी के झांसी का रहने वाला है। वह फिलहाल सोहना के सेक्टर-4 के जीएलएस अरावली सिटी में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह असम से 70 हजार रुपये में गांजा लाया था और इसे गुड़गांव में बेचने की तैयारी में था। पुलिस नेआरोपी के खिलाफ सेक्टर-50 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों तक भी पहुंचा जा सके।