लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
लेखपालों ने समाधान दिवस का किया बहिष्कार
n NBT न्यूज मोहनलालगंज : आठ सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को लेखपाल संघ ने मोहनलालगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना दिया। संघ के अध्यक्ष अमरीष व महामंत्री विकास दीक्षित के नेतृत्व में हुए बहिष्कार से वरासत, नामांतरण और पैमाइश के काम ठप रहे, जिससे फरियादी परेशान हुए। बाद में लेखपालों ने एसडीएम आकाश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगें न माने जाने पर 17 अक्टूबर से संपूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।