ज़मीन पर कब्ज़े के विरोध में परिवार पर हमला, 5 अरेस्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम•
family attacked for opposing land grabbing 5 arrested violent clash in farrukhnagar
nNBT रिपोर्ट, फर्रुखनगर

थाना एरिया के पातली गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि करीब 30 से 40 लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ खेत पर पहुंचे और जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। घटना के दौरान दूसरे पक्ष की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दलबीर उर्फ बाज, रोहित, हरेंद्र, आशु और परमजीत के रूप में हुई है। पातली निवासी राजकुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान करीब 30-40 लोग एक साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस थे और विवादित जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे थे। विरोध पर हमला कर दिया।