612 शिकायतें, 75 का निस्तारण

नवभारतटाइम्स.कॉम•
sampurna samadhan diwas 612 complaints received 75 resolved on the spot
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 612 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से 75 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए गए।

सबसे अधिक 153 शिकायत मलिहाबाद तहसील में पहुंचीं, जिनमें 11 का मौके पर समाधान हुआ। बीकेटी में 142 में से 27, मोहनलालगंज में 144 में से 27, सदर में 78 में से चार और सरोजनीनगर में 95 में से छह मामलों का निस्तारण किया गया। शिकायतों में राजस्व से जुड़े मामले सबसे अधिक रहे। राजस्व विभाग से संबंधित 336 प्रार्थना पत्र आए। पुलिस से जुड़े 78, अन्य विभागों से 111, विकास से 46, समाज कल्याण से 19, राजस्व और पुलिस के संयुक्त आठ, नगर निगम के छह, शिक्षा के पांच और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तीन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।